मैं चाणक्य . मैंने ढूंढा था चन्द्रगुप्त को , चन्द्रगुप्त ने मुझे नही ढूढा .
बाद में उसे सम्राट चन्द्रगुप्त बना देने में देर नही की . कोई एहसान नही
किया किसी पर .समाज के लिए अपना फर्ज पुरा करता रहा बस .
आप ब्राह्मण को समझिये राष्ट्रकवि दिनकर जी समझा रहे हैं .
जाति की ऊँची या नीची दिवार पर खड़े होकर मत पढ़ना , नही तो
ब्राह्मण को जान नही पाओगे .और ब्राह्मण को जानना जरूरी है आज .

और करे ज्ञानी ब्राह्मण क्या ? असि-विहीन मन डरता है,
राजा देता मान, भूप का वह भी आदर करता है /
सुनता कौन यहाँ ब्राह्मण की, करते सब अपने मन की,
सुनता कौन यहाँ ब्राह्मण की, करते सब अपने मन की,
डुबो रही शोणित में भू को भूपों की लिप्सा रण की /
औ रण भी किसलिए ? नही जग से दुःख-दैन्य भगाने को,
परशोषक,पथ-भ्रान्त मनुज को नही धर्म पर लाने को /
अब तो है यह दशा कि जो कुछ है, वह राजा का बल है,
ब्राह्मण खड़ा सामने केवल लिए शंख-गंगाजल है /
कहाँ तेज ब्राह्मण में , अविवेकी राजा को रोक सके,
धरे कुपथ पर जभी पाँव वह,तत्क्षण उसको टोक सके /
और कहे भी तो ब्राह्मण की बात कौन सुन पाता है ?
और कहे भी तो ब्राह्मण की बात कौन सुन पाता है ?
यहाँ रोज राजा ब्राह्मण को अपमानित करवाता है /
चलती नही यहाँ पंडित की, चलती नही तपस्वी की,
जे पुकारती प्रजा रात-दिन राजा जयी यशस्वी की !
सिर था जो सारे समाज का ,वही अनादर पाता है
सिर था जो सारे समाज का ,वही अनादर पाता है
जो भी खिलता फूल ,भुजा के ऊपर चढ़ता जाता है /
चारो ओर लोभ की ज्वाला,चारो ओर भोग की जय,
पाप-भार से दबी-धंसी जा रही धारा पल-पल निश्चय /
जब तक भोगी भूप प्रजाओं के नेता कहलायेंगे
ज्ञान,त्याग ,तप नही श्रेष्ठता का जबतक पद पायेंगे /
अशन -वसन से हीन,दीनता में जीवन धरनेवाले/
सहकर भी अपमान मनुजता की चिंता करनेवाले,
कवि,कोविद,विज्ञान-विशारद,कलाकार,पंडित ज्ञानी,
कवि,कोविद,विज्ञान-विशारद,कलाकार,पंडित ज्ञानी,
कनक नही, कल्पना,ज्ञान,उज्जवल चरित्र के अभिमानी,
इन विभूतियों को जबतक संसार नही पहचानेगा,
राजाओं से अधिक पूज्य जब तक न इन्हें वह मानेगा,
तबतक पड़ी आग में धरती,इसी तरह अकुलायेगी,
चाहे जो भी करे ,दुखों से छुट नही वह पायेगी/
------------दिनकर {रश्मिरथी से }